|
Getting your Trinity Audio player ready... |
सेवा में
पुलिस अधीक्षक
………………शहर
विषय- राह चलती लड़कियों से छेड़खानी करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करने बारे।
महोदय,
मैं …….. शहर का निवासी होने के नाते आपका ध्यान एक अति गंभीर समस्या की ओर दिलाना चाहती हूँ। मैं ही नहीं, नगर की हर लड़की इस समस्या से परेशान है। नगर में कुछ अवारा व गुंडा टाइप के लड़के सड़कों पर घूमते रहते हैं। वे स्कूल और कॉलेज के आस-पास चक्कर काटते दिखाई देते हैं। स्कूल से घर या घर से स्कूल व कॉलेज आने जाने वाली लड़कियों को तंग करते हैं। ये लड़के जो भी इनके मुँह में आता है वकते रहते हैं। लड़कियों का पीछा करते हैं। ये गुंडे कुछ अच्छे व उच्च घरानों से होते हैं और कुछ बड़े अधिकारियों के लड़के होते हैं। इन गुंडों से न केवल लड़कियाँ ही परेशान है बल्कि घर वाले भी परेशान रहते हैं।
आपसे निवेदन है कि आप इन अवारा और गुंडा टाइप लड़कों के विरुद्ध उचित व कड़ी कार्यवाही करें। इन गुडों को पकड़ने का एक आसान उपाय है कि आप स्कूलों और कॉलेजों के आस-पास सादा कपड़ों में कुछ कर्मचारी नियुक्त कर दें। ये गुंडा टाइप के लड़के अपनी हरकतों से तभी बाज आएगें अगर आप उनको पकड़ कर खूब पिटाई करें। मुझे पूर्ण आशा है कि नगर की लड़कियों की सुरक्षा के लिए आप शीघ्र व उचित आदेश जारी करेगें।
धन्यवाद सहित।
आपकी आज्ञाकारिणी,
नाम ….
पता……….
दिनांक : ………