दूरदर्शन अधिकारी को सुझाव पत्र लिखिए।

Getting your Trinity Audio player ready...

210, जी ब्लाक,

जबलपुर,

मध्य प्रदेश।

सेवा में,

डायरेक्टर जनरल,

दूरदर्शन केन्द्र,

नई दिल्ली।

विषय : दूरदर्शन-कार्यक्रमों के लिए सुझाव।

मान्यवर,

मैं आपका ध्यान इस पत्र द्वारा दूरदर्शन-कार्यक्रमों की ओर आकर्षित करना चाहता हैं। दूरदर्शन कार्यक्रम विभिन्न वर्गों के लिए उपयोगी सिद्ध हो रहे हैं। कुछ कार्यक्रम तो विशेष रूप से जनता को पसन्द हैं। जैसे—चित्रहार, दिलदरिया, कृषिदर्शन व अन्य सीरियल।। परन्तु कुछ समय से चहल-पहल व यूथ फोकस अधिक आकर्षक सिद्ध नहीं हो रहे हैं। फिल्में भी कलात्मक नहीं दिखाई जा रही हैं। बच्चों के कार्यक्रम बहुत कम कर दिए गए। हैं। अधिकतर कार्यक्रम अंग्रेजी में दिए जाने लगे हैं। इससे आम जनता को दूरदर्शन का मुँह ताकना पड़ता है।

रविवार प्रातः की सभा में यदि बच्चों को विज्ञान व गणित का कार्यक्रम दिखाया। जाए, तो इनसे उनका ज्ञानवर्धन होगा।

मुझे आशा है कि, आप इन सब बातों को ध्यान में रखकर ही कार्यक्रम प्रसारित करेंगे।

धन्धवाद।

भवदीय,

क. खु. ग.

दिनांक :

Scroll to Top