Getting your Trinity Audio player ready... |
फुटबॉल मैदान में दो टीमों के खिलाड़ियों द्वारा खेला जाने वाला आउटडोर खेल है। दोनों फुटबॉल टीमों में 11-11 खिलाड़ी होते हैं, जिसका अर्थ है कि, फुटबॉल के मैच में कुल 22 खिलाड़ी होते हैं। अधिकतम गोल बनाने वाली टीम विजेता होती है और कम गोल वाली टीम हार जाती है। इस खेल में एक गेंद को पैर से ठोकर मारकर खेला जाता है। इस खेल को कुछ देशों में सॉसर भी कहा जाता है। फुटबॉल के बहुत से रुप हैं; जैसे – फुटबॉल एसोसिएशन (यू.के.), ग्रिडीरन फुटबॉल, अमेरिकन फुटबॉल या कनेडियन फुटबॉल (यू.एस. और कनाडा में), आस्ट्रेलियन रुल फुटबॉल या रग्बी लीग (आस्ट्रेलिया), गैलिक फुटबॉल (आयरलैंड), रग्बी फुटबॉल (न्यूजीलैंड) आदि। फुटबॉल के विभिन्न रुप फुटबॉल कोड्स के नाम से जाने जाते हैं।
फुटबॉल इस आधुनिक युग में भी विश्व का सबसे प्रसिद्ध खेल है। यह बहुत ही रोमांचकारी और चुनौतीपूर्ण खेल है जो आमतौर पर, दो टीमों के द्वारा युवाओं के आनंद और मनोरंजन के लिए खेला जाता है। यह प्रतियोगी आधार पर इनाम जीतने या पाने के लिए निर्णायकों के सामने भी खेला जाता है। मूल रुप से, यह ग्रामीणों द्वारा खेला जाता था (जिसे इटली में रग्बी कहा जाता है)।
फुटबॉल खेल की उत्पति
कुछ विशेषज्ञों के अनुसार, यह कहा जाता है कि, इसकी उत्पति चीन में हुई। यह दो टीमों के द्वारा खेला जाता है (जिसमें दोनों टीमों में 11-11 खिलाड़ी होते हैं।), जिनका लक्ष्य एक-दूसरे के खिलाफ अधिकतम गोल करना होता है। इस खेल की अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता 90 मिनट की होती है, जो 45-45 मिनट के दो भागों में विभाजित होती है। खिलाड़ी खेल के दो मध्यानों के बीच में कुछ समय के लिए अन्तराल भी लेते हैं, जो 15 मिनट से अधिक का नहीं हो सकता। इस खेल में एक रेफरी और दो लाइनमैनों के द्वारा (खेल के आयोजन में) सहायता की जाती है।
फुटबॉल
फुटबॉल खेलने के लाभ
फुटबॉल खेल एक अच्छा शारीरिक व्यायाम है। यह बच्चों और युवाओं के साथ ही अन्य आयु वर्ग के लोगों के लिए भी विभिन्न लाभ प्रदान करता है। यह आमतौर पर, स्कूल और कॉलेजों में विद्यार्थियों के स्वास्थ्य लाभ के लिए खेला जाता है। यह विद्यार्थियों के कौशल, एकाग्रता स्तर और स्मरण शक्ति को सुधारने में मदद करता है। यह वो खेल है, जो व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक और सामाजिक रुप से स्वस्थ और अच्छा बनाता है। यह मनोरंजन का महान स्रोत है, जो शरीर और मन को तरोताजा करता है। यह व्यक्ति को दैनिक जीवन की सामान्य समस्याओं का सामना करने में मदद करता है।
निष्कर्ष
फुटबॉल दो टीमों के बीच बाहर मैदान में खेले जाने वाला खेल है, जिसे आउटडोर खेल भी कहा जाता है। इस खेल को सॉसर के नाम से भी जाना जाता है, जिसे गोलाकार गेंद के साथ खेला जाता है। यह अनुमान लगाया गया है कि, यह लगभग 150 देशों के 25,00 लाख खिलाड़ियों के द्वारा खेला जाता है, जो इसे विश्व का सबसे प्रसिद्ध खेल बनाता है।
यदि नियमित रूप से फुटबॉल खेल खेला जाए तो यह हम सभी के लिए बहुत उपयोगी होता है। यह हमें कई मायनों में फायदेमंद होता है। यह 11-11 खिलाड़ियों को रखने वाली दो टीमों के बीच खेला जाने वाला आउटडोर खेल है। यह एक अच्छा शारीरिक व्यायाम है, जो हमें सद्भाव, अनुशासन और खेल भावना के बारे में खिलाड़ियों को सिखाता है। यह दुनिया भर में एक लोकप्रिय खेल है और कई देशों के विभिन्न शहरों और कस्बों में कई सालों से खेला जा रहा है।
फुटबॉल खेल की उत्पत्ति
ऐतिहासिक रुप से, फुटबॉल खेल 700-800 साल पुराना है हालांकि, पूरे विश्व का पसंदीदा खेल 100 वर्षों से भी अधिक समय से है। यह रोम के लोगों द्वारा ब्रिटेन के लिए लाया गया था। इसे खेलने की शुरुआत 1863 में इंग्लैंड में हुई थी। इस खेल को नियंत्रित करने के लिए फुटबॉल एसोसिएशन का इंग्लैंड में गठन किया गया। पहले, लोग इसे सामान्य रुप से गेंद को पैर से ठोकर मारकर खेलते थे, जो बाद में बहुत ही रुचिपूर्ण खेल बन गया।
धीरे-धीरे, इस खेल ने अधिक लोकप्रियता प्राप्त कर ली और नियमों के साथ, बाउंडरी लाइन और केन्द्रीय लाइनों से चिह्नित एक आयताकार मैदान में खेला जाना शुरु हो गया। यह बहुत महँगा नहीं है और इसे सॉसर भी कहा जाता है। मूल रुप से इस खेल के नियमों को व्यवस्थित कोड के रुप में फुटबॉल एसोसिएशन द्वारा संचालित किया जाता था। इंग्लैंड, 1863 में अन्तर्राष्ट्रीय फीफा के अधीन कर लिया गया है। यह प्रत्येक चार साल के बाद फीफा वर्ल्ड कप का आयोजन करता है।
फुटबॉल खेलने के नियम
फुटबॉल खेलने के नियमों को आधिकारिक रुप से खेल के नियम कहा जाता है। दो टीमों के अन्तर्गत इस खेल को खेलने के लगभग 17 नियम है।
यह दो लम्बी रेखाओं (स्पर्श लाइन) और दो छोटी साइड (गोल लाइन) वाले आयताकार मैदान में खेला जाता है। यह मैदान को दो बराबर भागों में विभाजित करती लाइनों में खेला जाता है।
फुटबॉल का आकार 68-70 सेमी. के साथ (चमड़े से बनी) गोलाकार होनी चाहिए।
दोनों टीमों में 11-11 खिलाड़ी होते हैं। यदि किसी टीम में 7 खिलाड़ी से कम खिलाड़ी है तो इस खेल को शुरु नहीं कर सकते हैं।
खेल के नियमों को सुनिश्चित करने के लिए एक रेफरी और दो सहायक रेफरी होने चाहिए।
इस खेल की अवधि 90 मिनट की होती है, जिसमें 45-45 मिनट के दो हॉफ होते हैं। मध्यान 15 मिनट से ज्यादा का नहीं हो सकता है।
खेल के दौरान हर समय एक गेंद रहती है हालांकि, यह खेल के बाहर तभी होती है, जब टीम के खिलाड़ी गोल का स्कोर करते हैं या रेफरी खेल को रोकता है।
एक गोल के स्कोर के बाद खेल को दुबारा शुरु करने के लिए एक गोल किक की जाती है।
निष्कर्ष
फुटबॉल पूरी दुनिया में एक सबसे लोकप्रिय खेल है। यह बहुत दिलचस्पी के साथ लगभग सभी देशों में खेला जाने वाला एक सस्ता खेल है। वे खिलाड़ी जो इसका नियमित रुप से अभ्यास करते हैं, उन्हें बहुत से तरीकों से लाभ मिलता है। यह शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए बहुत से लाभ प्रदान करता है।